Little Yoga Guru Viral Video: कई बार ऐसा होता है कि हमारे नजरों के सामने कुछ ऐसे वीडियोज (Viral Video) आ जाते हैं, जिन्हें देखने के बाद उन पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में ये वीडियो भी काफी शानदार है, जिसे देखने के बाद आपकी नजर नहीं हटेगी। ट्विटर पर वायरल हो रहा ये वीडियो एक छोटे से बच्चे का है, जिसे देखने पर आपको एक कहावत याद आ सकती है- देखन छोट लागत, घाव करे गंभीर।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में बच्चा अपने पैरों से निशाना साध रहा है, वो भी धनुष-बाण से। ऐसे में ये वीडियो काफी चर्चा में है, उसका कारण है बच्चे की उम्र। इतने छोटे उम्र में कमाल दिखाने वाले इस बच्चे का नाम रुद्र प्रताप सिंह है। बताया जा रहा है कि बच्चा इंटरनेशनल गेम्स की तैयारी कर रहा है। ऐसे में उसका हुनर और जज्बा दोनों ही जबरदस्त है।
बच्चे ने की कमाल की तीरंदाजी
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ये है देश का भविष्य, असली हीरो। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये तो कलयुग का अर्जुन है। इस वीडियो पर अब तक 2 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को 'littleyogaguru' नाम के अकाउंट से शेयर किया है। तो ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
