वायरल न्यूज़

Video: मां ने छोड़ा तो खिलौने को लगाया गले, उसे ही बना ली अपनी दुनिया, बंदर के इस बच्चे की कहानी खूब हो रही वायरल

नन्हे पेंगुइन के बाद अब एक बेबी बंदर की स्टोरी इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसे सुनने के बाद लोग इमोशनल होते जा रहे हैं।

Image

बेबी बंदर पूरी दुनिया में सोशल मीडिया पर हुआ वायरल (X/@ichikawa_zoo)

सोशल मीडिया पर एक बेबी मंकी की इमोशनल स्टोरी इस वक्त जमकर वायरल हो रही है। जिसे सुनने के बाद लोग भावुक हुए जा रहे हैं। यह कहानी है जापान के इचिकावा शहर के एक चिड़ियाघर में रहने वाले एक छोटे से बंदर की। जिसने सीधे लोगों के दिल को छू लिया। नन्हे बंदर का नाम पंच बताया जा रहा है। वह अभी 7 महीने का है। बताया जा रहा है कि पंच को उसकी मां ने बचपन में ही उसे छोड़ दिया था। जिसके बाद वह अकेला, तन्हा और दुखी हो गया।

चिड़ियाघर वालों ने दुख से उबारने के लिए दिया खिलौना

ऐसे में चिड़ियाघर वालों ने पंच को सुरक्षित और खुशनुमा माहौल देने के लिए उसे एक मुलायम खिलौना दे दिया। यानी पंच को उसकी माँ की जगह एक शानदार ऑरंगुटान का खिलौना मिला। जिसे लेकर वह कुछ दिनों बाद बहुत खुश नजर आने लगा। उसे उस खिलौने में ही उसकी मां नजर आने लगी। ऐसे में वह अपने खिलौने के साथ पूरा दिन चिपका रहता और उसके साथ खेला करता था।

नन्हे बंदर को मिला नया परिवार

पंच के जीवन में खिलौना रूपी मां आने के बाद उसका जीवन बदलने लगा। अब वह खुश रहने लगा था। पहले वह दूसरे बंदरों से दूरी बनाकर रखता था लेकिन बाद में चिड़ियाघर वाले उसे दूसरे बंदरों से मिलवाने लगे। कुछ ही समय बाद पंच दूसरे बंदरों के साथ घुल-मिल गया। अब उसे एक बार फिर से एक नया परिवार मिल चुका है। जो उसकी परवाह करता है। वह अपने परिवार के दूसरे बंदरों के साथ हंसता-खेलता रहता है। एक बार फिर से उसके जीवन में प्यार और अपनेपन की जगह बन गई है। नया परिवार मिलने के बाद भी पंच अपने खिलौने के साथ अभी भी रहता है और उसे भी अपने नए परिवार में शामिल कर चुका है।

बेबी बंदर की कहानी ने सबको कर दिया इमोशनल

पंच और उसके नए दोस्तों की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इस छोटे से बंदर की कहानी ने हर एक इंसान का दिल छू लिया। इस वीडियो को सोशल मीडिया के हर एक प्लेटफॉर्म पर धड़ल्ले से लोग शेयर कर रहे हैं। लोग उसकी मासूमियत, अकेलेपन और उस खिलौने से दोस्ती से लेकर एक बार फिर से परिवार पाने तक का सफर देखकर इमोशनल हो गए। कई लोगों को पंच और उसका खिलौना बहुत प्यारा लगा तो कई लोग एक बार फिर से उसके जीवन में लौटी खुशियों को देख खुद खुश हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग कीप गोइंग, पंच के हैशटैग के साथ उसके हौसले को बढ़ा रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article