Shadi Ka Video: सोशल मीडिया में शादी-ब्याह से जुड़े ढेरों वीडियो शेयर किए जाते हैं। इनमें कुछ इतने मजेदार होते हैं जो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो आपके होश उड़ाने वाला है। वीडियो में ऐसा कुछ नजर आता है जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की होगी। हालांकि नजारा देखकर हंसी भी बहुत आती है। मजेदार वीडियो अभी तक लाखों करोड़ बार देखा जा चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।
शादी में भोज के साथ थाली में परोसी की दारू की बोतल। (Photo/Instagram)
भोजन में पकड़ा दी दारू की बोतल
वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि विवाह का आयोजन किया गया है। मेहमान भी विवाह में शामिल होने के लिए पधार चुके हैं। मेहमानों को खाने की टेबल पर बिठा दिया गया है। फ्रेम में यहां तक तो सबकुछ सामान्य नजर आता है। मगर फिर ऐसा कुछ नजर आया जिसकी कल्पना करना मुश्किल है। इसमें देखेंगे कि मेहमान जैसे ही खाने की टेबल पर बैठे एक शख्स पेटी लेकर उनके करीब पहुंचा। शख्स पेटी खंभा यानी दारू की बोतल निकालता है और एक-एक हर एक मेहमान को देता है। इधर खाने में दारू की बोतल मिलने के बाद मानो मेहमान भी उछल पड़ते हैं।
यहां एक्स पर देखें वीडियो
फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है। इसमें देखेंगे कि दारू के बोतल के साथ मेहमान को खाना परोसा जा रहा है। मालूम हो वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे इंस्टाग्राम पर crazy__reels69 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। चेतावनी- शराब पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
