मां की ममता देखिए... शेरनी अपने शावक के साथ, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है। जहां पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस समय इंटरनेट पर शेरनी और उसके शावक (बच्चे) का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मां और बच्चे के बीच का प्यार और ममता साफ झलकती है। वीडियो देख आप भी खुश हो जाएंगे।

Viral Video: मां की ममता पर वैसे तो अनिगनत शेरों-शायरी, कविताएं और रचनाएं हैं। जैसे मशहूर शायर मुनव्वर राना का एक शेर है... चलती फिरती हुई आंखों से अजां देखी है, मैंने जन्नत तो नहीं देखी है मां देखी है। मां की ममता पर बेहतरीन शेर है। मां चाहे इंसान हो या कोई जानवर मां तो मां होती है। उनकी ममता भी लगभग एक जैसी ही होती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां पर आप एक शेरनी का वायरल हो रहा खूबसूरत वीडियो देखेंगे।

_lioness cub viral video

शेरनी अपने शावक के साथ (फोटो - X- @LIONLOVERS5)

सोशल मीडिया यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

21 सेकंड के इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शेरनी कैसे अपने शावक बच्चे को गोद में लिए बैठी है और उसे प्यार कर रही है। वहीं अगर दूसरे शब्दों में कहें तो हम देख सकते हैं कि शावक एक कैसे अपनी मां की गोद में जा बैठी है और मां उस पर अपना ढेरों सारा प्यार लुटा रही है। जब शेरनी ऐसा करती है तो शावक और करीब जाकर लिपट जाता है। ठीक वैसे ही जैसे एक मां अपने बच्चे को पुचकारती है।

End of Feed