Real Jungle Safari Viral Video: इंटरनेट पर काफी बार कुछ ऐसा दिखने को मिल जाता है, जो बेहद खतरनाक होता है। ऐसे वीडियोज (Viral Video) को देखने के बाद ऐसा लगता है जैसे यमराज ने अभी दरवाजे पर दस्तक दी हो। इस वीडियो को देखने के बाद आपको कुछ ऐसा ही लगने वाला है, जिसमें आप मौत को करीब से महसूस कर पाएंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में कुछ लोग जंगल सफारी कर रहे होते हैं, तभी जंगल का राजा वहां पहुंच जाता है। सफारी करने वाली गाड़ी खुली हुई होती है। ऐसे में शेर पर्यटकों के पास पहुंचकर सीधे गाड़ी में घुस जाता है। अब ऐसे में आप सोच सकते हैं कि किस प्रकार का माहौल वहां होगा। हालांकि, शेर के गाड़ी में घुसने के बाद सभी उससे दुलार करते हैं और शेर भी उनसे उनके लगाव को महसूस करता है और उनके साथ मस्ती करता है।
पर्यटकों से खुद मिलने पहुंचे जंगल के राजा
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि यह वीडियो तो मौत का दर्शन कराने वाला है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इस वीडियो को देखकर सलमान खान की फिल्म किक का डॉयलॉग याद आ गया - मौत को टक से छूकर वापस आ सकता हूं। इस वीडियो पर अब तक 15 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@rave_ent' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
