Ajab Gajab News: अगर कोई आपसे आपका मोबाइल आधे घंटे के लिए मांग ले तो शायद आपके भीतर खलबली मच जाएगी। दूसरी तरफ दुनिया में एक शख्स ऐसा है, जो इंसानी दुनिया को छोड़कर 50 साल पहले पहाड़ पर रहने चला गया था। यह शख्स पिछले 50 साल से जिस तरह की जिंदगी जी रहा है, उसके बारे में जानकर आप सन्न रह जाएंगे। इस शख्स का नाम है फेब्रीजियो कार्डिनाली (Fabrizio Cardinali)। इटली के 72 वर्षीय इस शख्स ने पिछले 50 साल पहाड़ों में गुजारे।
इंसानी बस्ती छोड़ पहाड़ पर चला गया शख्स (सोशल मीडिया)
अपने तरीके से रहते हैं जिंदा
फैब्रीजियो कार्डिनाली कहते हैं कि उन्हें न बिजली की जरूरत थी, न ही मोबाइल और गैस चूल्हे की। वह 50 सालों से पूरी तरह बिजली नेटवर्क से दूर हैं। पहाड़ में खुद को सर्दी के मौसम में वह अपने तरीके से जिंदा रखे हुए हैं। वह अभी भई इटली के ईस्ट एड्रियाटिक तट पर एक पत्थर के घर में रहते है। आज भी न वह बिजली का इस्तेमाल करते हैं, न ही उनके पास गैस चूल्हा या इनडोर प्लंबिंग है। वह कहते हैं कि उन्हें दुनिया का हिस्सा बनने में जरा सी भी दिलचस्पी नहीं है।
50 साल पहले छोड़ दिया सब कुछ
फैब्रीजियो ने बताया कि 50 साल पहले उन्होंने अपना परिवार, पढ़ाई, दोस्त, स्पोर्ट्स टीम सब छोड़ दिया था और एक अलग दिशा में चल पड़ा था। वह अपने खाने के लिए फल और सब्जियां खुद उगाते हैं। वह खाना पकाने के तेल का इस्तेमाल जलने वाले लैंप में करते हैं और उसी से पढ़ते हैं। वह जैतून इकट्ठा करते हैं, जिससे तेल निकल सके और मधुमक्खी पालते हैं, जिससे शहद मिल सके। उनके साथ पहाड़ पर एक मुर्गा, कुछ मुर्गियां और बिल्ली जैसे कई जानवर रहते हैं। खाना पकाने के लिए वह पहाड़ों से लकड़ी बिनकर लाते हैं।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
