वायरल न्यूज़

अजब: जींस के बटन से कलाकार ने बना दी खूबसूरत महिला की कलाकृति, देखते रह जाएंगे आप

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 18, 2023, 05:02 PM IST

Amazing Art Video: सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में आपको सबसे पहले डेनिम की बटन दिखाई देगी। इसके बाद जब कैमरा जूम आउट होता जाता है तो कई रंगों के बटन नजर आने लगते हैं। फिर अचानक एक खूबसूरत महिला की तस्वीर दिखाई देने लगती है।

Image

जबरदस्त कलाकृति (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • इस वीडियो को देखकर रह जाएंगे हैरान
  • जींस के बटन से कलाकार ने किया कमाल
  • मनमोहक कलाकृति देखकर दिल हार जाएंगे

Amazing Art Video: कई बार हमें कुछ ऐसी कलाकृति देखने को मिल जाती है, जिसे देखकर हमारी आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। आज के दिनों में कलाकर कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं। आपने देखा होगा कि बोलत के ढक्कन, पॉलीथिन के पैकेट्स, फेंकी हुई दवाओं की बोतल तथा बेकार पड़े कपड़ों से आजकल कलाकार कोई न कोई आकृति उकेरकर दुनिया को आश्चर्य में डाल देते हैं। इसी क्रम में एक प्रतिभाशाली कलाकार ने जीन्स के बटन से ऐसी मनमोहक कलाकृतियां बना दी, जिसे देखकर आप मंत्रमुग्ध रह जाएंगे।

वीडियो देखकर हो जाएंगे मंत्रमुग्ध

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि घिसे-पिटे डेनिम जींस के बटन से कलाकार ने अद्भुत पोर्ट्रेट बनाया है। इस वीडियो ने इंटरनेट सनसनी मचा दी है। नेटिजन्स को आर्टिस्ट का आउट-ऑफ-द-बॉक्स आइडिया बहुत पसंंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में आपको सबसे पहले डेनिम की बटन दिखाई देगी। इसके बाद जब कैमरा जूम आउट होता जाता है तो कई रंगों के बटन नजर आने लगते हैं। देखें वीडियो-

इसके बाद बहुत सारे डेनिम जींस के बटन नजर आते हैं और फिर अचानक एक खूबसूरत महिला की तस्वीर दिखाई देने लगती है। कलाकार ने बहुत सारे जींस के बटन का इस्तेमाल करके एक रैंडम महिला की तस्वीर बना दी। जींस के कपड़े और बटन से बनी यह तस्वीर देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। आपको सामने दिख रही महिला बिल्कुल जीवंत नजर आती है। इस बेहतरीन कलाकृति को बनाने वाले कलाकार का नाम डेनिज सगडिक है।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article