Amazing Barber Viral Video: पहले नाई सिर्फ कैंची और कंघी से ही बाल काट दिया करते थे। वहीं आज के दौर में जब आप बाल कटवाने जाते हैं तो आपने देखा होगा कि नाई आजकल तमाम तरह के औजार इस्तेमाल करते हैं। इसी क्रम में एक अमेजिंग नाई सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि यह नाई नाप-जोखकर बाल काटता है। इस दौरान नाई कई तरह के मापने वाला औजार इस्तेमाल करता है। इसे देखकर लोगों को मजा आ गया है।
नहीं देखा होगा ऐसा नाई
आप देख सकते हैं कि यह नाई इंचीटेप से नापकर बाल काट रहा है। इस दौरान यह नाई शख्स का बाल काटने के लिए एक-एक इंच नापता है। वह ना सिर्फ इंचीटेप बल्कि अन्य कई तरह के यंत्रो का इस्तेमाल करके शख्स का बाल काट रहा है। एक तरह से नाई किसी सिविल इंजीनियर की तरह बाल काटते नजर आ रहा है। नाई के इस कलाकारी को देखकर लोगों को खूब मजा आ रहा है। देखें वीडियो-
वीडियो को @StrangestMedia नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स नाई की दुकान पर बाल कटवाने पहुंचा है। वह कुर्सी पर बैठकर बाल कटवाने के लिए तैयार है। इसके बाद नाई शख्स के पास आता है। वह शख्स का बाल काटते समय कई तरह के उपकरणों से नाप-जोख करता है। इसे देखकर यूजर्स की हंसी नहीं रुक रही है। वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। यूजर्स कह रहे हैं कि इससे ज्यादा फनी नाई आजतक नहीं देखा है।
