आखिर ऐसा क्या हुआ.. जब मकान मालिक के घर में घुसते ही उड़ गए होश, सच्चाई जान आपके भी उड़ जाएंगे तोते

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 13, 2023, 08:38 AM IST

इंग्लैंड के मैनचेस्टर में एक मकान मालिक 6 साल अपने किराएदार से मिलने पहुंचा, लेकिन वहां का नजारा देख उसके होश उड़ गए। दरअसल, जैसे ही उसने घर में कदम रखा, वहां किराएदार का कंकाल पड़ा मिला।

KEY HIGHLIGHTS
  • किराएदार से मिलने पहुंचा मकान मालिक
  • घर में घूसते ही देखने को मिला कंकाल
  • 6 साल में पहली बार पहुंचा था अपने घर

Tenant Skeleton Found In House: किसके साथ कब क्या हो जाए, ये कहना काफी मुश्किल है। ऐसे मामले सुनने के बाद इंसानों को भरोसा ही नहीं होता है आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? इंग्लैंड के मैनचेस्टर से एक ऐसा ही मामला सुनने को आया है, जिसे जानने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल, एक मकान मालिक अपने मकान को देखने के लिए 6 साल बाद पहुंचा। यह पहली दफा था, जब वह किराए पर घर देने के बाद अपने मकान में पहुंचा था। इस दौरान जैसे ही उसने घर में कदम रखा, उसे होश ही नहीं रहा।

Tenant Skeleton Found In House

प्रतीकारात्मक फोटो (Image Credit: iStock)

इस दौरान मकान मालिक ने जो नजारा देखा, उसे देखने के बाद उसके क्या, किसी के भी होश उड़ सकते हैं। दरअसल, मकान मालिक ने जैसे ही घर में प्रवेश किया, उसे किराएदार नहीं मिला लेकिन कुछ अंदर जाने के बाद उसे एक कंकाल दिखाई दिया, जो काफी बदबू कर रही थी। बता दें, 6 साल पहले मकान मालिक ने 76 साल के एक बुजुर्ग रॉबर्ट एल्टन को घर किराए पर दिया था, ऐसे में पिछले 6 सालों से लगातार उनका किराया भी हाउसिंग बेनिफिट के जरिए भेजा जा रहा था, ऐसे में किसी को शक तक नहीं हुआ कि ऐसा भी कुछ हो सकता है। रॉबर्ट का शव इस कदर सड़ चुका था कि सिर्फ कंकाल ही नजर आ रहा था।

End of Feed