वायरल न्यूज़

बाप रे! एक इवेंट में जाने के लिए इतना चार्ज करते हैं Dolly Chaiwala, कुवैत के ब्लॉगर ने किया खुलासा

इंस्टाग्राम पर कुवैत के एक ब्लॉगर का वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने बताया है कि डॉली चायवाला एक इवेंट में जाने के लिए कितना चार्ज करता है और उसके साथ कितनी चीजों की डिमांड करता है।

Image

इवेंट में जाने का 5 लाख चार्ज लेते हैं डॉली चायवाला (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • डॉली चायवाला को लेकर खुलासा
  • इवेंट में जाने का लेता है 5 लाख
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Kuwait Blogger AK Food Vlog: दुनियाभर में आपको कई ऐसे लोग मिल जाएंगे, जिनकी किस्मत ने उनका खूब साथ दिया। उन्हें फर्श से अर्श तक पहुंचाया। कुछ ऐसा ही डॉली चायवाला के साथ भी हुआ। डॉली की किस्मत ने ऐसी पल्टी मारी कि डॉली ना सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में फेमस हो गए हैं। नागपुर में चाय की टपरी लगाने वाले डॉली ने कहां सोचा होगा कि उनकी दुकान पर बिल गेट्स भी चाय पीने आ सकते हैं। खैर अब डॉली की फेम इतनी बढ़ गई है कि वे एक इवेंट अटेंड करने के लिए लाखों चार्ज भी करने लगे हैं।

दरअसल, कुवैत के एक ब्लॉगर ने खुलासा किया कि जब उसने डॉली को फंक्शन अटेंड करने के लिए बुलाया तो 5 लाख रुपए चुकाने पड़े थे। इतना ही नहीं, ब्लॉगर ने बताया कि डॉली का एक मैनेजर भी है, जो पैसों की डील करता है। उसके साथ एक-दो लोग भी आते हैं और रूकने के लिए फाइव स्टार होटल चाहिए होता है। ये पांच लाख एक दिन का चार्ज हैं। अब ऐसे में ये वीडियो हर ओर आग की तरह फैल रहा है।

इवेंट में जाने का 5 लाख चार्ज करते हैं डॉली चायवाला

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस खतरनाक वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि भाई वो तुमसे ज्यादा फेमस हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि बिल गेट्स की देन है। बता दें, इस वीडियो को 'akfoodvlogg' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 6.6 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article