Kulhad Pizza Couple MMS Leak: कुल्हड़-पिज्जा कपल के रूप में मशहूर होने से लेकर MMS लीक होने तक, जानिए कौन हैं सहज और गुरप्रीत

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Sep 28, 2023, 01:47 PM IST

Kulhad Pizza Couple Viral MMS Video: यह कपल कुल्हड़ में पिज्जा बनाकर अपने ग्राहक को परोसता था। इस कपल का वीडियो वायरल होने के बाद फेमस लोग उनके पास पहुंचने लगते हैं और उनके अनोखे फूड का स्वाद लेते हैं। इससे उनका बिजनेस तेजी से बढ़ता है।

Kulhad Pizza Couple Viral MMS Video: साल 2022 में जालंधर की सड़कों पर एक कपल किसी ठेले पर बहुत ही यूनिक फूड बेचते देखा जाता था। यह यूनिक फूड कुछ और नहीं बल्कि कुल्हड़-पिज्जा था। दरअसल, यह कपल कुल्हड़ में पिज्जा बनाकर अपने ग्राहक को परोसते थे। इसके साथ ही कुल्हड़-पिज्जा का वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर करते थे। जालंंधर में ठेले पर अनोखा कुल्हड़-पिज्जा बेचने वाले इस कपल का नाम सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर था।

kulhad pizza couple

कुल्हड़-पिज्जा कपल (इंस्टाग्राम)

ठेले से शुरू हुई कहानी

अचानक एक दिन इनका वीडियो देखकर एक फूड ब्लॉगर भी कुल्हड़-पिज्जा का स्वाद लेने जालंधर पहुंचता है। इसके बाद वह कुल्हड़-पिज्जा बनाने का वीडियो अपने यूट्यूब अकाउंट पर शेयर करता है। जहां से यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाता है और ठेला लगाकर कुल्हड़-पिज्जा बेचने वाला कपल दुनिया की नजरों में आ जाता है। इसके बाद सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर 'कुल्हड़-पिज्जा कपल' के नाम से पूरे देश में फेमस हो जाते हैं।

End of Feed