वायरल न्यूज़

Viral: पिकनिक मनाते समय अचानक पहुंचा भालू, फिर किया कुछ ऐसा जिसे देख थम जाएंगी सांसें, वीडियो हुआ वायरल

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 28, 2023, 01:40 PM IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में पिकनिक मनाते समय कुछ लोगों के पास अचानक से एक मैक्सिकन भालू आ गया। ये पूरा नजारा वहां मौजूद एक व्यक्ति ने अपने कैमरे में कैद लिया, जिसे देखने के बाद आपकी सांसें थम जाएंगी।

Image

पिकनिक स्पॉट पर अचानक पहुंचा मैक्सिकन भालू

KEY HIGHLIGHTS
  • पिकनिक मनाते समय अचानक आ पहुंचा भालू
  • भालू को देख सभी की सांसें थमी
  • वीडियो देख थम जाएंगी आपकी सांसें

Mexican Bear Video: पिकनिक इंसान को काफी खुशमिजाज बनाता है। लोग अपने काम से परेशान हो जाते हैं या थक जाते हैं तो वे कहीं न कहीं पिकनिक मनाने चले जाते हैं। इस दौरान लोग परिवार के साथ आउटिंग करते हैं और खाने-पीने का प्रोग्राम भी रखते हैं। लेकिन जरा सोचिए.. इस बीच अगर कोई जानवर आपके पास चला आए तो आपकी क्या हालत होगी?

कुछ ऐसा ही मामला देखने को मिला है, मैक्सिको के एक जंगल में। जहां एक परिवार जंगल में पिकनिक मनाने के लिए गए थे, लेकिन उन्हें भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि वहां कोई जानवर आ जाएगा। दरअसल, पिकनिक के दौरान वे सभी खाना खा रहे थे, इसी बीच वहां एक मैक्सिकन भालू आ गया, जिसके आने के बाद सभी की सांसें एकदम रूक सी गई। इस पूरे नजारें का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

पिकनिक स्पॉट पर पहुंचते भालू ने कर दिया ये कारनामा

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकेंगे कि जैसे ही मैक्सिकन भालू आता है, वहां बैठे सभी लोग एकदम शांत अवस्था में हो जाते हैं लेकिन भालू का मूड शायद सही था। उसने सिर्फ खाने पर ध्यान दिया और सारा का सारा खाना सफाचट कर दिया और वहां से चल पड़ा। लेकिन वहां मौजूद एक शख्स ने इस पूरे नजारें को अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो इतना खतरनाक है कि किसी की भी सांसें थम जाएंगी।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article