वायरल न्यूज़

अरे वाह मजा आ गया! कोरियन बच्चे ने देसी नाई से कराई चम्पी, मिला ऐसा सुकून कि मजेदार बन गई मालिश

चेन्नई में रहने वाली कोरिया की महिला जंग ऐ ने अपने छोटे बेटे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें वह एक पास के ही नाई की दुकान पर देसी स्टाइल में सिर की मालिश करवाता नजर आ रहा है।

Image

देसी चम्पी का मजा लेता बच्चा (Instagram/@wonny_brothers)

सोशल मीडिया पर एक कोरियाई महिला का वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें उसके बेटे की चंपी करते एक भारतीय नाई को देखा जा सकता है। देसी नाई से चम्पी लेने के दौरान बच्चे को इतना सुकून मिला कि उसका रिएक्शन वाकई देखने लायक था। यह कोरियाई महिला चेन्नई में रहती है और उसका नाम जंग ऐ है।

भारतीय देसी नाई से तेल मालिश कराने पहुंचा कोरियन बच्चा

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चा आराम से नाई की कुर्सी पर बैठा हुआ है। इधर, नाई अपने हाथों का जादू दिखाते हुए उसके सिर पर चम्पी कर रहा है। सबसे पहले को वह बच्चे के सिर पर तेल लगाता है और फिर उसे अच्छे से हल्की-हल्की थपकी और सिर में उंगलियों को फेरते हुए बड़े ही प्यार से मालिश करता है।

बच्चे का रिएक्शन हुआ वायरल

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि बच्चे को यह मालिश बहुत सुकूनदायक लग रही है। वह पहले मुस्कुराता है फिर जैसे ही मालिश तेज होती है, उसकी आंखें धीरे-धीरे बंद होने लगती हैं। वह पूरी तरह रिलैक्स होकर कुर्सी पर टिक जाता है। उसके चेहरे का भाव साफ बता रहा था कि वह इस अनुभव का भरपूर आनंद ले रहा है।

वीडियो पर लोगों ने बरसाया अपना प्यार

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @wonny_brothers नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों ने बच्चे की क्यूटनेस पर खूब प्यार लुटाया। किसी ने लिखा कि “बच्चे को तो सबसे ज्यादा मजा आ रहा है”, तो किसी ने कहा कि “इतना रिलैक्स तो हम बड़े लोग भी नहीं हो पाते।”

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article