Viral Video Today: कल्पना कीजिए आप किसी सड़क से गुजर रहे हैं। सबकुछ बहुत सामान्य सा लगता है। मगर क्या हो जब अचानक आपके सामने शेर आ जाए। ये आपके लिए खौफ का मंजर ओर रोमांच का अहसास दोनों साथ हो सकते है। कुछ ऐसा ही नजारा गुजरात के जूनागढ़ में देखने को मिला। यहां बीलखा रोड पर ऑटो के सामने शेर आया। ऑटो वाला रुक गया कि पहले जंगल के राजा आप जाओ।
वाहन सड़क से गुजर रहे हैं तभी शेर पेड़ों के बीच से बाहर निकल आता है। (TNNB)
सड़क पार करने पहुंचा शेर
जूनागढ़ के बीलखा रोड पर शेरों की लगातार आवाजाही ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। वैसे तो यहां शेरों की आवाजाही रोज की बात है। मगर दिन दहाड़े इस तरह शेर का आना खतरा बन सकता है। हाल ही में एक शेर सड़क पार करने आया। लेकिन उस समय वहां ट्रैफिक चल रहा था। जिससे शेर कुछ देर के लिए वहीं ठहर गया। यह घटना राहगीरों के लिए खतरनाक स्थिति बनाती है।
यहां देखें वीडियो
स्थानीय लोगों के अनुसार बीलखा रोड पर शेरों का निकलना अब रोज़ की बात हो गई है। गिरनार जंगल इस रोड के बिल्कुल किनारे स्थित है, जिससे शेर अक्सर इंसानी आबादी के करीब पहुंच जाते हैं। यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए, तो कभी कोई शेर सड़क हादसे का शिकार हो सकता है।
