वायरल न्यूज़

Viral Video: सर्कस से भागकर सड़कों पर दहशत फैलाने लगा शेर, डरा ही देगा नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 13, 2023, 04:30 PM IST

Wild Animal Video: रोम की सड़कों पर दहशत फैलाते हुए खतरनाक शेर का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। वीडियो पर नेटिजन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

Image

सोशल मीडिया में वायरल हुआ शेर का वीडियो। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • सड़कों पर दहशत फैलाता दिखा शेर
  • लोगों ने खुद को गाड़ियों में किया लॉक
  • सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो

Wild Animal Video: दुनिया में शेर को सबसे खतरनाक जानवरों में से एक माना जाता है। फिर चाहे ये जंगल में हो या फिर कहीं और, इसके सामने कोई नहीं टिक पाता। मगर कल्पना कीजिए आप सड़क पर टहलने निकलने हैं और अचानक सामने खूंखार शेर पड़ जाए। जाहिर है जान हलक में आ जाएगी। मगर जानकर चौंक जाएंगे कि इटली की राजधानी रोम में ठीक वैसा हुआ। यहां जब लोग रात में घूमने बाहर निकले उसी वक्त खतरनाक शेर भी सड़कों पर दहशत फैलाते पहुंच गया। शेर को देखकर हर तरफ भगदड़ मच गई।

शेर ने फैलाई दहशत

सड़कों पर दहशत फैलाते हुए शेर का वीडियो भी सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। वायरल हो रहे करीब एक मिनट के वीडियो में देखेंगे कि शेर सड़कों पर ऐसे टहल रहा है जैसे किसी शिकार की तलाश हो। वो व्यस्त सड़कों पर पहुंचा तो सभी ने अपने वाहन रोक लिए और गाड़ियों की लाइट बंद कर लीं। सड़क पर खुद को सुरक्षित रखने के लिए सभी ने खुद को गाड़ियों में ही लॉक कर लिया। इधर वीडियो बना रहा शख्स चिल्ला-चिल्लाकर सबको सतर्क रहने के लिए कहता है।

यहां एक्स पर देखिए वीडियो

सर्कस से भागा शेर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शेर किसी तरह सर्कस से भागकर आ गया और सड़क पर घूमने लगा। वो काफी समय तक सड़क पर ऐसे ही दहशत मचाता रहा। हालांकि जब संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली, तुरंत शेर को पकड़ने के लिए टीम भेजी गई। कुछ ही देर में शेर को पकड़ लिया और लोगों ने राहत की सांस ली। सड़कों पर दहशत पैदा करते हुए शेर का ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर World Animal News नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। वीडियो पर नेटिजन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article