King Cobra Ka Video: किंग कोबरा को सबसे खतरनाक जीवों में से एक माना जाता है। ये एक ऐसा सांप है जो एक बार डस ले तो किसी का भी बचना बहुत मुश्किल हो सकता है। कई बार इसके काटने से तुरंत मौत तक हो जाती है। ये सांप बहुत से इ्ंसानों की मौत का कारण तक बन चुका है। मगर क्या हो जब एक ऐसा ही सांप आपके बहुत करीब पहुंच जाए और इसकी भनक तक ना लगे। अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें एक छोटा किंग कोबरा चुपके से हेलमेट में घुस गया और शख्स को इसकी भनक तक ना लगी। सांप का ये हैरान करने वाला वीडियो अभी तक हजारों व्यूज बटोर चुका है और इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।
शख्स हेलमेट पहनने ही वाला था कि तभी पता चला कि उसमें सांप छिपा है। (फोटो सोर्स वीडियो स्क्रीनशॉट)
हेलमेट में छिप गया किंग कोबरा
वायरल हो रहा कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि शख्स दफ्तर जाने के लिए घर से बाहर निकला था। बाइक सामने खड़ी थी और हाथ में हेलमेट था। मगर शख्स को जरा भी अंदाजा नहीं था कि जिस हेलमेट को पकड़कर खड़ा है, वो उसकी मौत की वजह बन सकता था। फ्रेम में देख सकते हैं कि शख्स हेलमेट पहनने ही वाला था कि तभी उसे कुछ अजीब हरकत होने का आभास हुआ। शख्स ने तुरंत हेलमेट के अंदर का हिस्सा देखने की कोशिश की तो उसे सांप की पूंछ नजर आई। शख्स ने हेलमेट तुरंत नीचे फेंक दिया। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ दिखाई दिया, देखकर रुह कांप जाएगी।आक्रामक हो गया सांप
फ्रेम के अगले हिस्से में देख सकते हैं कि सड़क पर रखकर शख्स ने बड़ी सावधानी से सांप की पूंछ पकड़ ली। वो अब धीरे-धीरे उसे बाहर निकालने की कोशिश करता है। मगर सांप हेलमेट में इतनी अंदर तक जा घुसा कि आसानी से नहीं निकला। शख्स ने दोबारा कोशिश की और किंग कोबरा को बाहर निकालने की कोशिश की। थोड़ी ही देर ने सांप बाहर निकल आया। मगर फिर उसने ऐसा आक्रामक रूप दिखाया कि चौंक जाएंगे। आगे देखेंगे कि हेलमेट से बाहर निकलने के बाद सांप डसने की कोशिश करने लगा। हालांकि शख्स ने खुद को सुरक्षित दूरी पर कर लिया।देखिए वीडियो
हेलमेट में किंग कोबरा के घुसने का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब देखा गया है। वीडियो कब और कहां का है इसकी जानकारी नहीं है, मगर इसपर नेटिजन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर videonation.teb नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।
