वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: पति की हुई मौत तो बेटी के लिए 'मर्द' बन गई महिला, 30 सालों तक नहीं जान पाया कोई

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 7, 2023, 03:24 PM IST

Ajab Gajab News: पति की मौत के बाद जब महिला ने चाय की दुकानों पर काम करना शुरू किया तो उसे शोषण का सामना करना पड़ा। इसके बाद महिला ने 'मर्द' बनने का फैसला किया। महिला पिछले 30 सालों से मर्द बनकर रह रही थी और लोगों को शक तक न हुआ।

Image

मर्द बनकर रह रही थी महिला (ट्विटर)

Ajab Gajab News: पितृसत्तात्मक समाज में किसी भी औरत का अकेले जिंदगी गुजारना बहुत ही ज्यादा मुश्किल है। जिसके पति का निधन हो गया हो, ऐसी महिला को समाज में बहुत ही मजबूत होकर रहना पड़ता है। आज हम आपको एक ऐसी महिला की कहानी बताने जा रहे हैं, जिसने इस मर्दवादी समाज में अपनी बेटी के लिए कुछ ऐसा काम किया, जिसके बारे में जानकर आप उस महिला को सैल्यूट किए बिना नहीं रह पाएंगे। दरअसल, इस महिला ने अपनी बेटी की खातिर न सिर्फ अपनी पहचान छिपा ली, बल्कि दुनिया के सामने अपना जेंडर बदल लिया।

महिला ने 30 सालों तक जी 'मर्द' वाली जिंदगी

आपको जानकर हैरानी होगी कि यह महिला पिछले 30 सालों से मर्द बनकर रह रही थी और लोगों को शक तक न हुआ। यह मामला पिछले साल तमिलनाडु से सामने आया था। महिला का नाम एस पेटचियाम्मल है। रिपोर्ट के अनुसार, शादी के 15 दिन बाद ही पेटचियाम्मल के पति की मौत हो गई थी। इसके बाद यह महिला 'मर्द' बनकर रहने लगी। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि आस-पड़ोस के लोगोंं को भी शक नहीं हुआ कि उनके बीच रह रहा शख्स एक महिला है।

बेटी और करीबी रिश्तेदारों के अलावा किसी को भी नहीं था पता

एस पेटचियाम्मल तमिलनाडु के कतुनायाकनपट्टी की रहने वाली थी। पेटचियाम्मल की शादी के 15 दिन बाद ही उनके पति की मौत हो गई थी। तब पेटचियाम्मल की उम्र महज 20 साल थी। अपने पति की मौत के 9 महीने बाद उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद जब उन्होंने चाय की दुकानों पर काम करना शुरू किया तो उन्हें शोषण का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने 'मर्द' बनने का फैसला किया। वह तिर्चेंदुर मुरुगन मंदिर में गईं और अपने बाल कटवा लिए। फिर वह मर्दों की तरह लुंगी और शर्ट पहनने लगीं। उनकी बेटी और करीबी रिश्तेदारों के अलावा किसी को भी यह बात पता नहीं थी कि वह महिला हैं। उन्होंने जहां भी काम किया, अपने पति के पहचान पर जिया। लोगों को पता ही नहीं था कि जिन्हें वह सामने से देख रहे हैं, वह एक महिला है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article