वायरल न्यूज़

Snake Ka Video: हाथ में था हेलमेट तभी छिप गया किंग कोबरा, दिल थामकर देखिए आगे का नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 7, 2023, 07:09 PM IST

King Cobra Ka Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि शख्स के हाथ में हेलमेट था कि तभी पता चला कि उसमें किंग कोबरा छिप गया। फिर जो नजारा दिखाई दिया सचमुच कांप जाएंगे।

Image

शख्स हेलमेट पहनने ही वाला था कि तभी पता चला कि उसमें सांप छिपा है। (फोटो सोर्स वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • हेलमेट में छिप गया किंग कोबरा
  • होश उड़ा देगा आगे का नजारा
  • हर तरफ वायरल हुआ वीडियो

King Cobra Ka Video: किंग कोबरा को सबसे खतरनाक जीवों में से एक माना जाता है। ये एक ऐसा सांप है जो एक बार डस ले तो किसी का भी बचना बहुत मुश्किल हो सकता है। कई बार इसके काटने से तुरंत मौत तक हो जाती है। ये सांप बहुत से इ्ंसानों की मौत का कारण तक बन चुका है। मगर क्या हो जब एक ऐसा ही सांप आपके बहुत करीब पहुंच जाए और इसकी भनक तक ना लगे। अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें एक छोटा किंग कोबरा चुपके से हेलमेट में घुस गया और शख्स को इसकी भनक तक ना लगी। सांप का ये हैरान करने वाला वीडियो अभी तक हजारों व्यूज बटोर चुका है और इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

हेलमेट में छिप गया किंग कोबरा

वायरल हो रहा कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि शख्स दफ्तर जाने के लिए घर से बाहर निकला था। बाइक सामने खड़ी थी और हाथ में हेलमेट था। मगर शख्स को जरा भी अंदाजा नहीं था कि जिस हेलमेट को पकड़कर खड़ा है, वो उसकी मौत की वजह बन सकता था। फ्रेम में देख सकते हैं कि शख्स हेलमेट पहनने ही वाला था कि तभी उसे कुछ अजीब हरकत होने का आभास हुआ। शख्स ने तुरंत हेलमेट के अंदर का हिस्सा देखने की कोशिश की तो उसे सांप की पूंछ नजर आई। शख्स ने हेलमेट तुरंत नीचे फेंक दिया। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ दिखाई दिया, देखकर रुह कांप जाएगी।

आक्रामक हो गया सांप

फ्रेम के अगले हिस्से में देख सकते हैं कि सड़क पर रखकर शख्स ने बड़ी सावधानी से सांप की पूंछ पकड़ ली। वो अब धीरे-धीरे उसे बाहर निकालने की कोशिश करता है। मगर सांप हेलमेट में इतनी अंदर तक जा घुसा कि आसानी से नहीं निकला। शख्स ने दोबारा कोशिश की और किंग कोबरा को बाहर निकालने की कोशिश की। थोड़ी ही देर ने सांप बाहर निकल आया। मगर फिर उसने ऐसा आक्रामक रूप दिखाया कि चौंक जाएंगे। आगे देखेंगे कि हेलमेट से बाहर निकलने के बाद सांप डसने की कोशिश करने लगा। हालांकि शख्स ने खुद को सुरक्षित दूरी पर कर लिया।

देखिए वीडियो

हेलमेट में किंग कोबरा के घुसने का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब देखा गया है। वीडियो कब और कहां का है इसकी जानकारी नहीं है, मगर इसपर नेटिजन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर videonation.teb नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article