Wedding Video: शादी में दुल्हन ने मारी ऐसी खतरनाक एंट्री, यूजर्स बोले - इस बार तो दुल्हनिया दिलवाला ले जाएगी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 19, 2024, 03:31 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन पहली मंजिल से जम्प करके ग्राउंड फ्लोर पर आती है। ऐसे में उसकी एंट्री ने तहलका मचा दिया है और लोग भी दुल्हन की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • दुल्हन ने मारी गजब की एंट्री
  • पहले फ्लोर से लगाई छलांग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Bride Jumped From First Floor: इन दिनों शादी के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें दूल्हे और दुल्हन के कई हैरतअंगेज कारनामे आप देख सकते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर दुल्हन की तारीफ कर रहे हैं और इस वीडियो (Viral Video) को काफी शेयर भी कर रहे हैं। काफी लोगों का कहना है कि दुल्हन तो स्टंटबाज निकली। इसे तो खतरों के खिलाड़ी में होना चाहिए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक दुल्हन नजर आ रही है, जो अपनी शादी में कुछ अनोखा व नया करने की सोच रही थी। इसके लिए उसने जो तरीका अपनाया, उसे देखने के बाद आप भी उसकी तारीफ किए बिना रह नहीं पाएंगे। दरअसल, दुल्हन ने शादी में पहुंचने के लिए पहली मंजिल से रस्सी के सहारे नीचे कूदने की सोची और उसने ऐसा किया भी। ऐसे में उसका ये वीडियो इंटरनेट पर काफी धूम मचा रहा है।

End of Feed