किली पॉल जाने माने सोशल मीडिया स्टार हैं। उन्होंने देश-विदेश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर किली अपनी धमाकेदार वीडियो से अक्सर तहलका मचाते रहते हैं। किली अपने फैंस का बहुत खास ध्यान रखते हैं और फैंस को एंटरटेन करते रहते हैं। तंजानिया के रहने वाले किली पॉल का बॉलीवुड सॉन्ग्स के प्रति प्यार किसी से छुपा नहीं है। केवल बॉलीवुड ही नहीं बल्कि किली पॉल (Kili Paul) तो इन दिनों टॉलीवुड, भोजपुरी सिनेमा और पाकिस्तानी गानों पर भी धमाकेदार वीडियो बनाते रहते हैं। किली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और धमाकेदार वीडियोज से सु्र्खियां बटोरते रहते हैं। ऐसे में हाल ही में किली पॉल ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कैफी खलील के गाने पर लिपसिंग करते दिख रहे हैं।
किली पॉल का लेटेस्ट वीडियो वायरल(Source:Instagram)
