स्कूटर को बचाने के चक्कर में पलटी बस, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक हादसे का Video

एक स्कूटर को बचाने की कोशिश में शादी के मेहमानों से भरी बस पलट गई और पेट्रोल पंप में जा घुसी। हादसे का CCTV वीडियो वायरल है।

सोशल मीडिया पर एक बस हादसे का वीडियो (Video) जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक बस स्कूटर को बचाने के चक्कर में पलट जाती है। हादसे का खौफनाक मंजर पास में ही लगे CCTV में रिकॉर्ड हो गया। जिसे देख लोग सहम गए। वायरल हो रहे वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि हादसा केरल के एर्नाकुलम जिले में हुआ। जहां शादी के मेहमानों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि बस एक स्कूटर से टकराने से बचने की कोशिश कर रही थी। हादसे के बाद बस सड़क किनारे बने पेट्रोल पंप के परिसर में जा घुसी। यह हादसा कूथट्टुकुलम इलाके के कक्कूर में हुआ। बस में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे करीब 35 यात्री सवार थे। इनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे।

Bus Accident CCTV Video

बस हादसा CCTV वीडियो (X/@contentkikamii)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

अचानक सामने आया स्कूटर

स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस कूथट्टुकुलम-पिरावम रोड से गुजर रही थी। इसी दौरान आगे चल रहा एक स्कूटर अचानक दाईं तरफ मुड़ गया। बताया जा रहा है कि स्कूटर चालक ने मोड़ने से पहले सही संकेत नहीं दिया। स्कूटर को अचानक मुड़ता देखकर बस ड्राइवर ने उसे बचाने की कोशिश की। उसने ब्रेक लगाए और बस को दूसरी तरफ मोड़ दिया। इसी दौरान सड़क गीली होने के कारण बस का संतुलन बिगड़ गया। बस फिसलते हुए सड़क किनारे पहुंची और पलट गई। इसके बाद वह पेट्रोल पंप के परिसर में जा घुसी।

End of Feed