सोशल मीडिया पर इन दिनों एक रेलवे स्टेशन का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो (Video) में जो नजारा दिख रहा है, उसे देखकर लोग हैरान रह गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेशन पर प्लेटफॉर्म एकदम साफ दिख रहे हैं, ट्रैक पर कहीं भी कोई कचरा नहीं है। लोगों की बैठने वाली बेंच चमकती हुई और डस्टबिन एकदम सही जगह पर रखे हुए, जिनमें लोग कचरा उठाकर डालते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इस स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर छोटे-मोटे गुटखा या पान मसाला के कोई पैकेट भी नजर नहीं आ रहे। वरना आमतौर पर कई स्टेशनों पर गंदगी का ऐसा अंबार होता है कि लोगों ने दीवारों पर थूका होता है, चारों तरफ खाने के या फिर गुटखा-पान मसालों के पैकेट्स फेंके रहते हैं। साथ ही प्लेटफॉर्म पर लोगों ने ऐसी गंदगी मचाई होती है कि वहां पर एक पल ठहरना भी दुभर हो जाता है।
रेलवे स्टेशन के इस प्लेटफॉर्म को देखकर चौंक गए लोग (X/@IndianGems_)
ये भी पढ़ें:
कहां का है यह वीडियो?
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @IndianGems_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि यह नजारा केरल के किसी रेलवे स्टेशन का है। जहां प्लेटफॉर्म और रेलवे ट्रैक्स इतने साफ हैं कि यहां गुटखे का एक सिंगल पैकेट भी नहीं देखा जा सकता। रेलवे स्टेशन पर इतनी साफ-सफाई देखकर लोगों को इस बात का यकीन नहीं हो रहा है कि यह भारत का ही रेलवे स्टेशन है। कई लोग वीडियो के कमेंट सेक्शन में सवाल कर पूछ रहे हैं कि क्या यह सच में भारत का ही स्टेशन है या फिर कोई एडिट किया गया वीडियो है? लेकिन जो लोग केरल गए हैं, उन्हें पता है कि वहां ऐसे साफ-सुथरे स्टेशन देखना कोई नई बात नहीं है।
अब सवाल यह उठता है कि आखिर केरल में ऐसा कैसे संभव हो पाता है?
- सबसे बड़ा कारण है लोगों की सोच। वहां के लोग समझते हैं कि सार्वजनिक जगह भी उनकी अपनी ही है। अगर वे खुद कचरा फैलाएंगे, तो माहौल गंदा ही होगा इसलिए ज्यादातर लोग कचरा डस्टबिन में ही डालते हैं। यह आदत उन्हें बचपन से सिखाई जाती है।
केरल में साफ-सफाई को लेकर लोगों में काफी जागरूकता है। लोग वहां गंदगी फैलाने को अच्छा नहीं मानते और उनका मानना है कि शिक्षा से जब तक हम खुद को ना बदलें तब तक उस शिक्षा का कोई मतलब नहीं है। ऐसे में लोग खुद ध्यान रखते हैं कि वे कहीं भी कचरा न फैलाएं। अगर कोई गलती से कचरा गिरा भी दे, तो अक्सर कोई न कोई उसे उठा लेता है या फिर उसे साफ कर देता है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
