Kathak Dance Viral Video: इंटरनेट पर अक्सर ही डांस के कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसमें कुछ डांस वीडियो सादगी भरे होते हैं तो कुछ हिप-हॉप या फ्री-स्टाइल। लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसा डांस वीडियो लेकर आए हैं, जो बेहद ही सुंदर है। दरअसल, ये किसी बॉलीवुड वाला डांस नहीं बल्कि हमारी पूर्वजों की सांस्कृतिक धरोहर है। ये वीडियो यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है।
नैनीताल झील किनारे कथक नृत्य (Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको एक शख्स दिख रहा होगा, जो नैनीताल झील के किनारे कथक डांस कर रहा है। आपको बता दें, कथक एक शास्त्रीय नृत्य कला है, जो भारत की सांस्कृतिक धरोहर में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। वीडियो में दिखने वाले शख्स का नाम आशीष सिंह है, जो उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, आशीष वृंदावन में रहकर बच्चों को कथक सिखाते हैं।
नैनीताल झील किनारे कथक नृत्य
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि आज के जमाने में भी लोग हमारी संस्कृति को याद रखते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि बहुत सुंदर नृत्य है। बता दें, इस वीडियो को 'ashish_kathak' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक सैकड़ों व्यूज मिल चुके हैं।
