इंजीनियरिंग का चमत्कार! खंभे से निकलता संगीत और तैरती ईंटें, ये है भारत का सबसे अद्भुत मंदिर

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 22, 2023, 06:20 PM IST

Most Amazing Temple of India: हम जिस मंदिर की बात कर रहे हैं उसका नाम काकतीय रुद्रेश्वर मंदिर है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस मंदिर के स्तंभ से संगीत की आवाज आती है। बता दें कि इस मंदिर को प्रसिद्ध मूर्तिकार रामप्पा ने 40 सालों में बनाकर तैयार किया था।

Most Amazing Temple of India: भारत में कई अद्भुत मंदिर हैं, जिनके रहस्य आज तक सुलझाए नहीं जा सके हैं। इसी बीच हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे इंजीनियरिंग का चमत्कार कहा जाता है। इस मंदिर को बनने में 40 साल का समय लग गया, लेकिन जब यह मंदिर बनकर तैयार हुआ तो दुनिया देखती रह गई। मंदिर का निर्माण आज से लगभग साढ़े 6 सौ साल पहले 1213 ईस्वी में किया गया था। हम जिस मंदिर की बात कर रहे हैं उसका नाम काकतीय रुद्रेश्वर मंदिर है।

ramappa mandir

रामप्पा मंदिर (ट्विटर)

यूनेस्को विश्व धरोहर की सूची में शामिल

काकतीय रुद्रेश्वर मंदिर को रामप्पा मंदिर के नाम से भी जानते हैं। तेलंगाना के मुलुगु जिले के पालमपेट गांव में यह चमत्कारी मंदिर स्थित है। भगवान शिव को समर्पित इस मंदिर को 13वीं सदी की इंजीनियरिंग का चमत्कार कहा जाता है। आपको बता दें कि इस मंदिर को यूनेस्को विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस मंदिर के स्तंभ से संगीत की आवाज आती है। मंदिर के एक स्तंभ पर आपको भगवान कृष्ण की मूर्ति दिख जाएगी।

End of Feed