वायरल न्यूज़

Video: 'मेरे घर राम आए हैं..' छोटी बच्ची ने दिया ऐसा स्टेज परफॉर्मेंस, स्मृति ईरानी भी हो गईं कायल

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 22, 2023, 05:39 PM IST

Viral Video: एक छोटी बच्ची 'मेरे घर राम आए हैं' गाने पर बहुत ही शानदार स्टेज परफॉर्मेंस देती नजर आ रही है। भगवा कलर के कपड़े में बच्ची अपने डांस और एक्सप्रेशंस से सबका दिल जीतती दिख रही है। खुद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी बच्ची की दीवानी हो गई हैं।

Image

छोटी बच्ची का वीडियो (ट्विटर)

Viral Video: अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण जोरों-शोरों से चल रहा है। 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा है। इससे पहले ही राम मंदिर को लेकर देशभर में उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक छोटी बच्ची 'मेरे घर राम आए हैं' गाने पर बहुत ही शानदार स्टेज परफॉर्मेंस देती नजर आ रही है। बच्ची ने इतना खूबसूरत स्टेज परफॉर्मेंस दिया कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी बच्ची के डांस की कायल हो गई हैं।

देखें दिल छूने वाला वीडियो

स्मृति ईराना ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से बच्ची का वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरे राम आये हैं... इस प्यारी सी बच्ची की शानदार प्रस्तुति दर्शनीय है।' वीडियो में आप बच्चा का परफॉर्मेंस देखकर अपना दिल हार बैठेंगे।

आप देख सकते हैं कि किसी मंच पर कोई कार्यक्रम चल रहा है। मंच के बीचो-बीच एक छोटी सी बच्ची नजर आ रही है। बच्ची ने भगवा कलर के कपड़े पहने हैं। इसी बीच 'मेरे घर राम आए हैं' गाना बजना शुरू होता है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि जैसे ही गाना बजना शुरू होता है। बच्ची बहुत ही खूबसूरती से डांस करने लगती है। बच्ची जहां एक तरफ खूबसूरत डांस तो करती ही है, वहीं वह अपने एक्सप्रेशन से सबका दिल जीत लेती है। बच्ची का डांस और उसके एक्सप्रेशंस देखकर स्टेज पर खड़े लोग तालियां बजाने लगते हैं। वहीं बच्ची का डांस देख रहे दर्शक भी मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। बच्ची के इस डांस वीडियो को अब तक 51 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वहीं वीडियो को हजारों लोगों ने लाइक कर लिया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article