वायरल न्यूज़

Pre Wedding Shoot: पानी में बैठ प्री वेडिंग शूट करा रहा था कपल, तभी आ धमका सांप और दुल्हन की निकल गई चीख

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 22, 2023, 11:04 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक प्री वेडिंग शूट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको अपने प्यार की याद आ जाएगी। लेकिन कुछ देर बाद इन लोगों के साथ कुछ ऐसा होता है, जिसे देखकर दुल्हन एकदम से डर जाता है।

Image

नदी में बैठकर शख्स ने कराया प्री वेडिंग शूट (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • कपल करा रहा था प्री वेडिंग शूट
  • शूटिंग के दौरान अचानक से आ गया सांप
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Couple Pre Wedding Shoot Viral Video: इंटरनेट पर इन दिनों प्री वेडिंग शूट के काफी सारे वीडियो देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में ये सारे वीडियो काफी वायरल भी हो रहे हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी वीडियोज (Viral Video) होते हैं, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। इस वीडियो को जब आप देखेंगे तो इनके रोमांस के बीच अचानक से रोमांच का माहौल बन जाता है। दरअसल, इस कपल के शूट के दौरान एक सांप आ जाता है, जिसे देख दुल्हन एकदम से डर जाती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक कपल प्री वेडिंग शूट करा रहा होता है। इस दौरान वे नदी में बैठकर शूटिंग करा रहे होते हैं तभी वहां एक सांप आ जाता है और दुल्हन के ऊपर चला जाता है। इस पर अचानक से सांप को देखकर दुल्हन एकदम से डर जाती है। हालांकि, सांप भी वहां से चला जाता है। ऐसे में यूजर्स का कहना है कि अच्छा हुआ कि सांप ने किसी पर हमला नहीं किया और दोनों सुरक्षित हैं।

नदी में बैठकर शख्स ने कराया प्री वेडिंग शूट

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे कपल के इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि प्री वेडिंग का सही मजा यही दोनों ले रहे हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि कुछ भी हो जाए लेकिन प्री वेडिंग शूट नहीं रुकना चाहिए। इस वीडियो पर अब तक 1.89 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'parshu_kotame_photography150' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article