Jugaad Video: महिला का कमाल का जुगाड़! ब्रश से बना डाला मिक्सी साफ करने का स्पेशल टूल

Jugaad Viral Video: पुराना टूथब्रश फेंकने के बजाय आप उसे एक खास सफाई टूल में बदल सकते हैं। हल्की आंच से मोड़कर इसे यू आकार देने पर यह मिक्सी, गैस स्टोव, फ्रिज की सील और अन्य संकरी जगहों की सफाई में बेहद काम आता है।

Desi Jugaad Video: सोशल मीडिया पर हर दिन जुगाड़ के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। एक बार फिर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें हर घर में रोजाना इस्तेमाल होने वाला टूथब्रश है। हम रोज इससे दांत साफ करते हैं और जब यह घिस जाता है तो उसे कूड़ेदान में फेंक देते हैं। लेकिन पुराना टूथब्रश घर की सफाई में बहुत काम आ सकता है। खासकर उन जगहों पर, जहां हाथ या कपड़ा ठीक से नहीं पहुंच पाता।

Jugaad Video

Jugaad Video: महिला का कमाल का जुगाड़! (फोटो: X/@healthcaree_)

अक्सर लोग पुराने ब्रश से टाइल्स के कोने, गैस स्टोव के आसपास जमी चिकनाई या छोटे-छोटे हिस्सों की सफाई कर लेते हैं। लेकिन आप इसे एक खास सफाई टूल में भी बदल सकते हैं।

End of Feed