वायरल न्यूज़

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में दे दनादन! यात्रियों के बीच जमकर चले लात-घूसे, लड़ाई-झगड़े का वीडियो वायरल

Delhi Metro fight: दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर शुरू हुआ विवाद हाथापाई में बदल गया। वायरल वीडियो में कॉर्पोरेट कर्मचारियों के बीच लात-घूंसे चलते दिखाई दे रहे हैं। अन्य यात्रियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभालने की कोशिश की।

Image

Delhi Metro fight: सीट के लिए मेट्रो में मारपीट! (फोटो: Instagram/timesnownavbhrat)

Dlhi Metro Ka Viral Video: दिल्ली मेट्रो को राजधानी की लाइफलाइन कहा जाता है। हर दिन लाखों लोग ऑफिस, कॉलेज और दूसरे जरूरी कामों के लिए मेट्रो से सफर करते हैं। आमतौर पर लोग उम्मीद करते हैं कि उनका सफर आरामदायक और शांत रहेगा, लेकिन कभी-कभी छोटी सी बात भी बड़ा विवाद बन जाती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें मेट्रो के एक कोच के अंदर सीट को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हाथापाई में बदल जाता है। बताया जा रहा है कि झगड़ा कॉर्पोरेट कर्मचारियों के बीच हुआ।

देखते ही देखते पहले धक्का-मुक्की, फिर हाथापाई शुरू

वीडियो में नजर आता है कि शुरुआत में तीन यात्रियों के बीच कहासुनी होती है। पहले हल्की बहस होती है, लेकिन कुछ ही देर में माहौल गरम हो जाता है। एक युवक दूसरे को जोर से धक्का देता है। इसके बाद दूसरा भी खुद को बचाने और जवाब देने की कोशिश करता है। देखते ही देखते दोनों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो जाती है। कुछ ही पलों में मामला इतना बढ़ जाता है कि लात-घूंसे चलने लगते हैं। कोच में मौजूद बाकी यात्री यह सब देखकर हैरान रह जाते हैं। कई लोग तुरंत बीच-बचाव के लिए आगे आते हैं और दोनों को अलग करने की कोशिश करते हैं। हालांकि गुस्सा ज्यादा होने के कारण उन्हें शांत करना आसान नहीं होता।

कुछ यात्री खुद को सुरक्षित रखने के लिए पीछे हट जाते हैं। माहौल में तनाव साफ दिखाई देता है। थोड़ी देर बाद लोगों की कोशिश से झगड़ा शांत होता है। यह घटना दिखाती है कि सार्वजनिक जगहों पर छोटी-सी बात भी बड़ा रूप ले सकती है। ऐसे हालात में धैर्य और समझदारी बहुत जरूरी होती है, ताकि सफर सुरक्षित और शांत बना रहे। आपको बता दें कि यह वायरल वीडियो टाइम्स नाउ नवभारत के सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अभी तक हजारों लोगों ने देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article