Jugaad Video: ममी की तरह अंगूर को 6 महीने तक रखते हैं तरोताजा, इस जुगाड़ को देखकर दांतों तले दबा लेंगे उंगली

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 9, 2023, 11:34 AM IST

Desi Jugaad Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया है। इस वीडियो को देखकर आप अफगानिस्तान की सदियों पुरानी तकनीक की जमकर सराहना करेंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि मिट्टी के गोल डिब्बे में अंगूर को 6-6 महीने तक संरक्षित रखा जाता है।

Desi Jugaad Video: आपने ममी के बारे में सुना होगा, जिससे शवों को सालों-साल तक संरक्षित रखा जाता है। आप मार्केट से कोई फल खरीदकर लाते हैं तो वह दो-तीन दिन में ही खराब होने लगते हैं। दूसरी तरफ अफगानिस्तान में अंगूरों को ऐसे जुगाड़ से रखते हैं, जिससे वह 6-6 महीने तक खराब नहीं होते। इस जुगाड़ को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह किसी आधुनिक टेक्नोलॉजी का कमाल नहीं है, बल्कि सदियों पुरानी परंपरा है।

desi jugaad video

देसी जुगाड़ वीडियो (ट्विटर)

वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया पर जो वीडियो आया है, उसमें आप मिट्टी के गोल डिब्बे देख सकते हैं। इन्हीं डिब्बों में अंगूरों को संरक्षित रखा जाता है। वीडियो सामने आने के बाद पूरी दुनिया हैरान है। आप देख सकते हैं कि कोई शख्स ठेले पर मिट्टी के गोल-चिपटे डिब्बे लेकर जा रहा है। पहले तो यह समझ नहीं आता है कि यह डिब्बा किसलिए है। इसके बाद वह शख्स एक डिब्बे को फोड़ता है। डिब्बा फोड़ने के बाद उसमें से तरोताजा अंगूर निकलता है। देखें वीडियो-

End of Feed