वायरल न्यूज़

Jugaad Video: मिट्टी के दीये से बना दी ‘होलिका दहन कैंडल’, गजब का जुगाड़ देख दंग रह गए लोग

Holika dahan viral video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मिट्टी के दीये और मोम की मदद से घर पर छोटी-सी होलिका दहन कैंडल बनाने का आसान तरीका दिखाया गया है। यह जुगाड़ कम सामान में तैयार हो जाता है।

Image

viral video: मिट्टी के दीये से बन गई मिनी होलिका (फोटो: X/@monu_kumar22)

Holi viral video: होली का त्योहार आते ही सोशल मीडिया पर भी रंग-बिरंगे और रचनात्मक वीडियो देखने कोद मिलते हैं। इन दिनों एक अनोखा जुगाड़ वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे घर पर ही बहुत कम सामान से छोटी-सी 'होलिका दहन कैंडल' तैयार की जा सकती है। यह वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया गया और देखते ही देखते काफी लोकप्रिय हो गया। वीडियो में सबसे पहले एक बड़ा मिट्टी का दिया लिया जाता है। दीये के बीच में एक बत्ती को सीधा खड़ा किया जाता है।

कुछ देर में मोम ठंडा होकर हो जाता है सख्त

इसके बाद पिघला हुआ गर्म मोम धीरे-धीरे दीये में डाला जाता है, ताकि बत्ती अपनी जगह पर अच्छी तरह जम जाए। कुछ देर में मोम ठंडा होकर सख्त हो जाता है और बत्ती मजबूती से फिक्स हो जाती है। इसके बाद दीये के अंदर जमे हुए मोम के ऊपर चारों तरफ छोटी-छोटी लकड़ियां या नीम की दातुन खड़ी कर दी जाती हैं। साथ ही उपलों के छोटे टुकड़े भी सजा दिए जाते हैं, ताकि यह असली होलिका दहन जैसा रूप ले सके। फिर थोड़ा और गर्म मोम डालकर इन सभी चीजों को अच्छी तरह से जमा दिया जाता है, ताकि वे हिलें नहीं।

सब कुछ सेट होने के बाद दीये के चारों ओर कच्चा धागा बांधा जाता है, जिससे लकड़ियां और उपले अपनी जगह पर टिके रहें। कई लोग इसे और सुंदर बनाने के लिए कलावा भी बांध देते हैं। आखिर में दीये को हल्का-सा सजाकर तैयार कर लिया जाता है। जब इस कैंडल को जलाया जाता है, तो यह छोटी-सी होलिका की तरह जलती हुई दिखाई देती है। यह जुगाड़ न केवल आसान है, बल्कि घर पर सुरक्षित तरीके से त्योहार का माहौल बनाने का एक अनोखा तरीका भी है। इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article