Jugaad Video: भारतीय शख्स का देसी जुगाड़ देख माथा पकड़ लेंगे अमेरिकी, बोतल से बनाया दरवाजे का लॉक

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Sep 24, 2023, 05:49 PM IST

Desi Jugaad Video: एक शख्स दरवाजे में लगे बोतल के ढक्कन को खोलता है। जैसे ही वह बोतल के ढक्कन को खोलता है, वैसे ही दरवाजा खुल जाता है। यह वीडियो बहुत ही ज्यादा दिलचस्प है।

Desi Jugaad Video: भारत के लोगों को देसी जुगाड़ का महारथी माना जाता है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर शायद दुनिया के बाकी देश अपना माथा पकड़ लेंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक भारतीय शख्स बोतल और उसके ढक्कन से दरवाजे का लॉक बना देता है। यह जुगाड़ देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह गए हैं। लोग शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आपने भी पहले ऐसा देसी जुगाड़ कभी नहीं देखा होगा।

door lock

देसी जुगाड़ (ट्विटर)

नहीं देखा होगा ऐसा जुगाड़

सबसे पहले कैमरे में एक दरवाजा नजर आता है। इसी बीच एक शख्स दरवाजे में लगे बोतल के ढक्कन को खोलता है। जैसे ही वह बोतल के ढक्कन को खोलता है, वैसे ही दरवाजा खुल जाता है। यह देखकर लोग पहली नजर में समझ नहीं पाते कि क्या हुआ। कई लोग इस वीडियो को दोबारा देखते हैं। इसके बाद समझ आता है कि शख्स ने बोतल और उसके ढक्कन से दरवाजे का लॉक बना दिया है। यह वीडियो बहुत ही ज्यादा दिलचस्प है। देखें वीडियो-

End of Feed