वायरल न्यूज़

Video: इतनी भी क्या जल्दी है भाई, रेलवे फाटक तोड़कर निकल गई कार, देखने वाले रह गए शॉक्ड

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Sep 24, 2023, 05:27 PM IST

Viral Video: जब कार फाटक तोड़ रही थी तो उस दौरान एक फुल स्पीड ट्रेन वहां से गुजरती है। यह तो अच्छी बात थी कि कार उस ट्रेन की चपेट में नहीं आई। देखा जा सकता है कि एक कार सवार को इतनी ज्यादा जल्दी होती है कि वह रेलवे फाटक तोड़कर अपनी कार निकाल ले जाता है।

Image

कार का वीडियो (ट्विटर)

Viral Video: कुछ लोगों को बड़ी जल्दी होती है। इस चक्कर में उन्हें समझ नहीं आता है कि क्या किया जाय। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपका हैरान होना लाजिमी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार सवार को इतनी ज्यादा जल्दी होती है कि वह रेलवे फाटक तोड़कर अपनी कार निकाल ले जाता है। इस दौरान आस-पास मौजूद लोगों के होश उड़ जाते हैं।

वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स इस शख्स की जमकर आलोचना कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि ज्यादा जल्दी के चक्कर में कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि रेलवे का फाटक बंद होता है, लेकिन एक कार सवार पहले फाटक को पार करके दूसरे फाटक की तरफ आ जाता है। इसके बाद वह दूसरे फाटक को कार से तोड़ देता है। फाटक तोड़ने के लिए वह कार को दो-तीन बार आगे-पीछे करता है। देखें वीडियो-

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जब कार फाटक तोड़ रही थी तो उस दौरान एक फुल स्पीड ट्रेन वहां से गुजरती है। यह तो अच्छी बात थी कि कार उस ट्रेन की चपेट में नहीं आई, वरना उसमें बैठे लोगों की जान आफत में आ सकती थी। वीडियो को @Bihar_se_hai नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article