BJP में शामिल हो जाओ नहीं तो... भाजपा के मंत्री ने दिग्विजय सिंह के गढ़ में कांग्रेस नेताओं को धमकाया! बुलडोजर का दिखाया डर

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 20, 2023, 05:34 PM IST

MP Panchayat Minister: मध्यप्रदेश के पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने के लिए खुलेआम धमकी दे दी है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे लेकर कांग्रेस, बीजेपी पर हमलावर हो गई है। सिसोदिया इस दौरान बुलडोजर का डर भी दिखा रहे हैं।

MP Panchayat Minister: मध्यप्रदेश के पंचायत मंत्री ने कांग्रेस नेताओं को खुलेआम धमकाते हुए कहा है कि वो बीजेपी में शामिल हो जाएं, नहीं तो बुलडोजर तैयार है। भाजपा के इस मंत्री ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के गढ़ में यह धमकी दी है। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

bjp mp minister

मध्यप्रदेश के पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कांग्रेस नेताओं को धमकाया

क्या है वीडियो में

वीडियो में मध्यप्रदेश के पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया एक जनसभा को संबोधित करते दिख रहे हैं। वहां मौजूद लोगों से सिसोदिया कह रहे हैं-"कांग्रेस के सदस्यों सुनों, भाजपा में शामिल हो जाओ। धीरे-धीरे इस तरफ (सत्तारूढ़ पार्टी) की ओर बढ़ो। 2023 में भाजपा सरकार बनाएगी। मामा का बुलडोजर तैयार है।"

End of Feed