Anant Ambani and Radhika Merchant Engagement: मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत और वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट की गुरुवार को सगाई हो गई। मुकेश अंबानी के आलीशान घर एंटीलिया में गोल धना और चुनरी विधि की रस्में निभाई गईं। अंबानी परिवार के सदस्यों ने इस मौके पर एक सरप्राइज डांस परफॉर्मेंस भी दिया। इसे नीता अंबानी ने लीड किया। वहीं सगाई के दौरान अंबानी परिवार ने भगवान गणेश की पूजा भी की। इसका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में अंबानी परिवार गणेश भगवान की पूजा करता नजर आ रहा है।
अंबानी परिवार ने की भगवान गणेश की पूजा
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई के मौके पर स्पोर्ट्स और बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। सचिन तेंदुलकर, ऐश्वर्या राय, अक्षय कुमार, श्रेया घोषाल समेत कई दिग्गज अनंत अंबानी की सगाई में शामिल हुए। बता दें कि सगाई के कार्यक्रम की शुरुआत में अनंत अंबानी की बहन ईशा अंबानी सबसे पहले मर्चेंट हाउस गईं। उन्होंने राधिका मर्चेंट को शाम के इवेंट के लिए निमंत्रित किया। फिर आरती और मंत्रोच्चार के बीच अंबानी फैमिली ने मर्चेंट फैमिली का स्वागत किया। दोनों परिवार अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को मंदिर में लेकर गए। मंदिर में दोनों ने भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया। फिर सारे लोगों ने सेरेमनी वेन्यू पर पहुंचकर भगवान गणेश वंदना की वंदना की और फंक्शन शुरू किया।
