OMG: मोमोज की दुकान पर निकली जॉब, सैलरी जान प्राइवेट नौकरी वालों को आएगी शर्म, सरकारी नौकरी वाले भी कर देंगे अप्लाई

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 12, 2024, 05:31 PM IST

Momos Shop Salary: मोमोज की दुकान पर नौकरी का विज्ञापन सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आप सोचेंगे कि इतनी सैलरी मैनेजर को दी रही है, लेकिन आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि यह सैलरी मोमो शॉप पर काम करने वाले हेल्पर को दी जाएगी।

Momos Shop Salary: प्राइवेट नौकरी करने वाले आमतौर पर अपनी जॉब को लेकर परेशान ही रहते हैं। उनकी शिकायत रहती है कि जितना वह काम करते हैं, उन्हें उतनी सैलरी नहीं मिलती। कई बार प्राइवेट नौकरी वाले आपस में बात करते सुने जाते हैं कि इससे अच्छा तो वह कोई बिजनेस कर लें या ठेला लगा लें। आपने देखा होगा कि दिल्ली-एनसीआर में मोमोज की दुकानें काफी खुली हैं। मोमोज की दुकानों पर भीड़ भी खूब देखने को मिलती है। कई बार प्राइवेट नौकरी वाले मोमोज की दुकान भी खोलने की बात करते हैं।

End of Feed