Jija Sali Viral Video: शादी के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं, जो लोगों को काफी पसंद भी आते हैं। एक ऐसा ही वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो इतना कमाल का है कि आप देखते रह जाएंगे और आपकी हंसी छूट जाएगी। दरअसल, इस वीडियो में जीजा साली की मस्ती है, जो आप सभी को पसंद आएगी। इनकी मस्ती देख दुल्हन भी हंस पड़ती है।
साली को खिलाया मिर्ची वाला गोलगप्पा (Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन खाने पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान साली आती है और फिर जीजा जी उसे मिर्ची वाला गोलगप्पा खिला देते हैं। इसके बाद उन दोनों की ये मस्ती देख सभी के सभी हंस पड़ते हैं। इतना ही नहीं, इस दौरान दुल्हन का रिएक्शन भी देखने लायक है। लोगों का कहना है कि भारत में जीजा साली के बीच इतना मजाक तो चलता ही है।
साली को खिलाया मिर्ची वाला गोलगप्पा
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों के काफी कमेंट आ रहे हैं। इस पर एक यूजर ने लिखा है कि पहली बार किसी जीजा को ये काम करते हुए देखा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि बहन आंख दिखाकर मना कर देती है तो बच जाती। बता दें, इस वीडियो को 'glacier_girl_live' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 99 हजार से अधिक लाइक आ चुके हैं।
