वायरल न्यूज़

Viral Video: फैक्ट्री में कुछ ऐसे तैयार की जाती हैं फूलझड़ियां, प्रोसेस देख आंखें खुली रह जाएंगी

इंस्टाग्राम पर फूलझड़ी बनाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसे बनाने का पूरा प्रोसेस आप देख सकते हैं। ऐसे में ये वीडियो काफी शेयर किया जाता है।

Image

फैक्ट्री में कैसे बनाई जाती है फूलझड़ी (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • फूलझड़ी बनाने का वीडियो हुआ वायरल
  • फैक्ट्री से सामने आया पूरा प्रोसेस
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Sparklers Making Process Video: दीवाली के दिन काफी करीब आ गए हैं और लोगों में भी इस पर्व को लेकर काफी उत्साह देखा जाता है। रामायण की मानें तो भगवान श्रीराम इसी दिन अयोध्या लौटे थे, उनके घर लौटने की खुशी में ये पर्व मनाया जाता है। ऐसे में ये नजारा देखने लायक होता है, जिसकी भव्यता देखने विदेशों से लोग आते हैं। इस दिन काफी लोग पटाखे बजाते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में फुलझड़ी बनाने का प्रोसेस दिखाया गया है, जो आमतौर पर बच्चे जलाते हैं और खूब मस्ती करते हैं। ऐसे में आज आप इस वीडियो के माध्यम से देख पाएंगे कि फुलझड़ी कैसे बनाई जाती है और कैसे उसकी पैकिंग की जाती है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि इससे दीवाली का पर्व और भी जगमगा जाता है।

फैक्ट्री में कैसे बनाई जाती है फूलझड़ी

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों के कमेंट भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि यह दीवाली का सबसे फेमस पटाखा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि यह सिर्फ दीवाली पर ही नहीं बल्कि न्यू ईयर और पॉलिटिकल रैलियों में भी बजाई जाती है। बता दें, इस वीडियो को 'foodie_saurabh_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 2.8 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article