जापान का एक शख्स हिंदू धर्म से इतना प्रभावित हो गया कि उन्होंने धर्म परिवर्तन कर लिया। उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया। अब इस जापानी नागरिक ने हिंदू धर्म को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ धर्म बताया है। उन्होंने कहा कि वह हिंदू धर्म के बारे में और पढ़ना चाहते हैं।
जापान के इस शख्स का नाम केंजी सिमी है। अब उन्होंने हिंदू धर्म अपनाकर सुमित नाम रख लिया है। यह जापानी पर्यटक अपने मित्र के साथ खजुराहो पहुंचा और वहां हनुमान मंदिर में जाकर उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया।
यह जापानी शख्स हिंदू धर्म से इतना प्रभावित है कि इसने हिंदू धर्म ग्रंथों का अध्ययन करना भी शुरू कर दिया है। गायत्री मंत्र का धारा प्रवाह उच्चारण भी करता है। इसके कुछ वीडियो भी सामने आए हैं।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
