वायरल न्यूज़

Viral Wedding: 28 KM पैदल चलकर दुल्हनिया के घर पहुंचा दूल्हा और घरवाले, ये थी वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 18, 2023, 08:05 PM IST

Odisha Wedding Viral news: ओडिशा के रायगढ़ा में एक दूल्हे को अपनी दुल्हनिया लाने के लिए करीब 28 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा, इसके पीछे की वजह भी अलग ही है और लोग इस शादी की खासी चर्चा कर रहे हैं।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Photo : iStock

marriage viral news: आपने शादी ब्याह में देखा होगा कि दूल्हा किस ठाठ-बाट से आता है और घोड़े पर या बग्घी पर सवार होकर लेकिन क्या हो कि दूल्हे को साथ में उसके परिवार वालों को पैदल ही आना पड़े शादी के लिए वो भी एक-दो नहीं बल्कि 28 किलोमीटर पैदल चलना पड़े तो आप भी चौंक जायेंगे, ओडिशा में एक ऐसा ही मामला सामने आया है।

यहां एक दूल्हे को शादी करने के लिए 28 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा बताया जा रहा है कि इलाके में गाड़ी चालकों की हड़ताल चल रही थी, जिस कारण दूल्हे के लिए वाहन का इंतजाम नहीं हो सका ऐसे में यह बारात पैदल ही दुल्हन के गांव के पहुंची इसके लिए दोपहिया वाहन पर शादी के लिए जरुरी सामान भेजा वहीं इसके बाद 8 महिलाओं सहित परिवार के लगभग 30 सदस्यों, रिश्तेदारों और दोस्तों ने पैदल ही चलने का फैसला किया, इस बरात की खासी चर्चा हो रही है।

उन लोगों ने पैदल चलने का निर्णय लिया

दूल्हा और उसके परिवार के लोग सुनाखांडी पंचायत से बारात लेकर निकले थे जहां पर गाड़ियों की व्यवस्था करने के बाद भी कोई साधन नहीं होने पर उन लोगों ने पैदल चलने का निर्णय लिया और घरवालों ने भी उसमें सहमति जताई और फिर पैदल ही चल पड़े, बताया जा रहा है कि,पूरी रात चलने के बाद दिबालापाडु पहुंचे फिर जाकर यहां विवाह संपन्न हुआ वहीं शादी के बाद दूल्हे पक्ष के लोग दुल्हन के घर में रुके रहे और हड़ताल वापसी का इंतजार करते रहे ताकि दुल्हन को लेकर घर वापसी कर सकें।

ड्राइवरों के एक संगठन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी

गौर हो कि ओडिशा में ड्राइवरों के एक संगठन एकता महासंघ ने बीमा, पेंशन और कल्याण बोर्ड गठित करने को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की थी और इस दौरान राज्य में 2 लाख से अधिक ड्राइवर हड़ताल पर रहे इससे स्कूल, ऑफिस जाने वाले आम लोगों को काफी दिक्कतें पेश आईं वहीं बताते हैं कि राज्य सरकार के आश्वासन के बाद ड्राइवरों ने अपनी हड़ताल 90 दिनों के लिए टाल दी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article