OMG: जयपुर में चोरों ने Google की मदद से कर डाली लाखों की चोरी, अपराधियों के नए 'हथियार' ने मचाई सनसनी

Jaipur Google Theft: चोरों ने चोरी करने के लिए सीधे गूगल की मदद मांगी। उन्होंने बस अपना मोबाइल निकाला और गूगल पर शहर के सबसे पॉश इलाकों की लिस्ट सर्च की। इसके बाद वह उन्हीं इलाकों में पहुंच गए। उन इलाकों में पहुंचकर चोरों ने लाखों की चोरी की।

Jaipur Google Theft: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई हैरान करने वाला मामला सुनने को मिलता है। कई मामले ऐसे होते हैं, जिसके बारे में सुनकर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी क्रम में जयपुर से एक हैरान करने वाला मामला आया है। यह मामला एक ऐसी चोरी का है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यह चोरी की इतनी अनोखी वारदात है, जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। चोरी की यह वारदात यकीनन आपको किसी फिल्म की स्क्रिप्ट लगेगी।

Google

प्रतीकात्मक तस्वीर (iStock)

गूगल के जरिए चोरों ने की चोरी

यह अनोखी चोरी जयपुर से सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चोरों ने चोरी करने के लिए सीधे गूगल की मदद मांगी। उन्होंने बस अपना मोबाइल निकाला और गूगल पर शहर के सबसे पॉश इलाकों की लिस्ट सर्च की। इसके बाद वह उन्हीं इलाकों में पहुंच गए। उन इलाकों में पहुंचकर चोरों ने लाखों की चोरी की। जैसे ही यह चोरी सोशल मीडिया पर वायरल हुई, सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर हुई कि अपराधियों का नया तरीका बहुत ही ज्यादा खतरनाक है।

End of Feed