Viral Video: इंसान से ज्यादा समझदार और प्यारे होते हैं जानवर, यकीन न हो तो ये वीडियो देख लीजिए

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 8, 2024, 02:01 PM IST

Viral Video: इस वीडियो को देखकर आपके भी मुंह से निकल आएगा कि इंसान से ज्यादा समझदार जानवर होते हैं। यह अद्भुत वीडियो देखकर लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है कि ऐसा भी हो रहा है।

Viral Video: आपने वाइल्ड लाइफ के बहुत सारे वीडियो देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं। उस वीडियो को देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे। वीडियो में आपको जो नजर आएगा, ऐसा आपने कभी कल्पना भी नहीं किया होगा। इस वीडियो को देखकर आपके भी मुंह से निकल आएगा कि इंसान से ज्यादा समझदार जानवर होते हैं। उन्हें पता होता है कि किस पर हमला करना है और किस पर प्यार लुटाना है। वैसे भी वाइल्ड लाइफ के वीडियो देखना किसी रोमांच से कम नहीं होता है।

animal video

हिरण और जगुआर का वीडियो (ट्विटर)

वीडियो देखकर आ जाएगा प्यार

अक्सर जानवरों से जुड़े वीडियो लोग जमकर देखना पसंद करते हैं। इस वीडियो में आपको एक जैगुआर और एक हिरण का बच्चा नजर आ रहा होगा। आपने अक्सर देखा होगा कि जैगुआर जैसे शिकारी जानवर हिरण को देखते ही उसका शिकार कर लेते हैं। हालांकि, इस वीडियो में ऐसा नहीं है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जैगुआर हिरण के प्यारे से बच्चे से प्यार-दुलार कर रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। देखें वीडियो-

End of Feed