Ajab Gajab News: जो लोग प्राइवेट सेक्टर में काम करते हैं, उन्हें पता होगा कि ऑफिस से छुट्टी लेना बहुत ही मुश्किल होता है। कई बार लोग छुट्टी लेने के लिए बीमारी का बहाना बनाते हैं, वहीं कई लोगों को बीमारी के बाद भी छुट्टी मुश्किल से मिलती है। इसी क्रम में एक महिला ने बीमार होने के बाद किसी तरह से ऑफिस से छुट्टी ली थी, लेकिन इसके बाद उसके साथ जो हुआ। वह बहुत ही अजीब था। महिला ने इंटरनेट पर अजीबोगरीब घटना साझा की।
महिला ने बताई खौफनाक आपबीती
मिश नाम की महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर बताया कि बीमारी के बाद उसने ऑफिस से छुट्टी ली थी और शांति से अपने घर पर बेडरूम में सो रही थी। अचानक से उसकी नींद खुली तो उसने देखा कि उसका बॉस बेडरूम में खड़ा था। महिला ने बताया कि वह एक रेस्टोरेंट में काम करती है और उसका घर वर्क प्लेस से मात्र 15 मिनट की दूरी पर है। वह अपने घर पर एक रूममेट के साथ रहती है। एक दिन वह सुबह उठी तो उसे बीमारी जैसा फील हुआ।
रूम के अंदर पहुंच गए बॉस
इसके बाद उसने बॉस को कॉल करके छुट्टी ले ली और रूम में सो गई। महिला ने बताया कि उसकी रूममेट किसी काम से बाहर गई थी। वह घर का दरवाजा बंद करना भूल गई थी। थोड़ी देर में उसे कुछ आवाज आ रही थी। पहले तो उसने सोचा कि यह सपना है, लेकिन जैसे ही आंख खोला तो उसके होश उड़ गए। मिश ने बताया कि बॉस मेरे बेड के पास खड़े थे और Hey.. Hey बोल रहे थे। बॉस ने मिश से कहा कि हो सकता है कि तुम गाड़ी चलाना नहीं चाहती हो तो मैं गाड़ी चलाऊंगा। इसे बाद मिश ने अपने बॉस से कहा कि वह काम पर नहीं आ रही है और वो यहां से चले जाएं। अच्छी बात यह थी कि इसके बाद बॉस वहां से चला गए।
