Jaguar Viral Video: ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो को देखने के बाद आपको जो आनंद आने वाला है, उसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। इस वीडियो (Viral Video) को देखने के बाद यूजर्स भी बार-बार इसे देखना पसंद कर रहे हैं। इसका कारण है कि इस वीडियो में दिख रहा जगुआर। जिसके द्वारा अनजाने में की गई एक्टिंग कमाल की है। हालांकि, ये एक हास्यापद ही है और उसके द्वारा कोई एक्टिंग नहीं की गई है लेकिन वीडियो काफी मौज व रोमांच भरा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक जंगल दिखाई देगा, जिसमें एक जगुआर है। इस दौरान जंगल में एक शीशा लगा होता है, जो काफी बड़ा होता है। ऐसे में जैसे ही उसकी नजर शीशे पर पड़ती है, वह देखकर सन्न रह जाता है और बुरी तरह डर जाता है। फिर वह अजीबोगरीब हरकतें करने लगता है। ऐसे में ये वीडियो देखने के बाद आप भी एकदम मस्त हो जाएंगे।
खुद को शीशे में देख बुरी तरह डरा जगुआर
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि हाहाहा, ये काफी मजेदार है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि खुद से खेल रहा है कि डर रहा है, समझ ही नहीं आ रहा है, वैसे वीडियो शानदार है। इस वीडियो पर अब तक 35 लाख से अधिक व्यूज आ चुका है और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को '@TheFigen_' नाम के अकाउंट से शेयर किया है। तो ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
