Viral Video: भारतीय शादियां अपने भव्य अंदाज के लिए जानी जाती हैं। आपने बहुत सारी भव्य और विशाल शादियां अटेंड की होंगी, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी शादी का वीडियो दिखाने जा रहे हैं। जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। यह वीडियो शादी की भव्यता को एक अलग ही स्तर पर ले जाता दिखाई दे रहा है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि शादी का पंडाल इतना विशाल है कि यहां आए मेहमानों और रिश्तेदारों को एक काउंटर से दूसरे काउंटर तक जाने के लिए गाड़ी का सहारा लेना पड़ रहा है।
शादी के पंडाल में दौड़ता इलेक्ट्रिक व्हीकल (Instagram/@wedding.vlogger)
नहीं देखी होगी इतनी भव्य शादी
सोशल मीडिया पर इस भव्य शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस शादी का वीडियो देखकर लोग मजाक में कह रहे हैं कि इसे शादी का पंडाल नहीं बल्कि कुंभ मेला कहना चाहिए। वीडियो में आपको शादी का एक विशाल पंडाल दिखाई दे रहा होगा। वहीं एक शख्स इस शादी के पंडाल की भव्यता को अपने फोन के कैमरे में कैद करता नजर आ रहा है। वीडियो में शख्स दिखाता है कि शादी के एक काउंटर से दूसरे काउंटर तक जाने के लिए पंडाल में गाड़ियां चल रही हैं। इन गाड़ियों में बैठकर मेहमान और रिश्तेदार यहां से वहां जा रहे हैं। देखें वीडियो-
वीडियो में आप शादी के पंडाल की भव्यता देख सकते हैं। यह शादी का पंडाल किसी राजमहल की तरह नजर आ रहा है। मेहमानों की संख्या भी कोई ज्यादा नजर नहीं आ रही है। हालांकि, मेहमानों को पैदल चलना मुश्किल हो रहा है तो आयोजनकर्ताओं ने मेहमानों की सुविधा के लिए गाड़ियों का इंतजाम किया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग शादी की भव्यता पर हैरानी जता रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने कमेंट में लिखा कि शादियां आजकल इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों का शो बन चुकी हैं। आज की शादियों में हर चीज को ‘ग्रैंड’ दिखाना एक कल्चर बन चुका है। वीडियो को wedding.vlogger नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
