CSK का सबसे जबरा फैन, टीम के लोगो से बनवाया अनोखा वेडिंग कार्ड, देखकर धोनी भी हो जाएंगे फिदा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 19, 2024, 06:01 PM IST

Unique Wedding Card: कपल ने अपनी शादी का बेहद ही अनोखा कार्ड छपवाया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। शादी के कार्ड को IPL टिकट की तर्ज पर डिजाइन किया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सीएसके फैन ने छपवाया अनोखा शादी कार्ड
  • IPL टिकट के तर्ज पर छपवाया शादी का कार्ड
  • CSK लोगो में लिखा है दूल्हा-दुल्हन का नाम

Unique Wedding Card: देश में इन दिनों IPL 2024 की खुमारी छाई हुई है। शाम होते ही क्रिकेट प्रेमी IPL मैच देखने टीवी और मोबाइल के सामने बैठ जाते हैं। IPL में सबसे ज्यादा क्रेज महेंद्र सिंह धोनी और उनकी टीम CSK का देखने को मिल रहा है। इस बीच CSK का एक जबरा कपल सामने आया है। इस कपल ने अपनी शादी का बेहद ही अनोखा कार्ड छपवाया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। शादी के इस अनोखे कार्ड को देखकर आपको भी यकीन नहीं होगा।

wedding card with csk logo

CSK लोगो के साथ शादी का कार्ड (इंस्टाग्राम)

End of Feed