Ajab Gajab: समुद्र के ऊपर दौड़ती ट्रेन! भारत के इस रेलवे ट्रैक पर यात्रा करते समय कांप उठते हैं यात्री

Ajab Gajab News: इस पुल से गुजरते समय कई यात्रियों को महसूस होता है मानो उनकी ट्रेन पटली के ऊपर नहीं बल्कि पानी के ऊपर चल रही है। पंबन रेलवे ब्रिज का इतिहास काफी दिलचस्प है। इसे 100 साल पहले ब्रिटिश काल में बनाया गया था। यह देश का पहला समुद्री रेलवे पुल माना जाता है। हालांकि, अब पुराने पुल के पास ही एक नया और बेहद आधुनिक पुल तैयार कर दिया गया है।

Ajab Gajab News: भारत में तकरीबन सवा लाख किलोमीटर रेल नेटवर्क है। जो मैदानी इलाकों से लेक पहाड़ों, जंगलों और रेगिस्तान तक जाता है। हर दिन हजारों ट्रेनें इन पटरियों पर गुजरती हैं। इसमें यात्री ट्रेनें और मालगाड़ियां शामिल हैं। इन सबके बीच आज हम आपको भारत के एक ऐसे रेलवे ट्रैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके ऊपर से गुजरते समय रेल यात्रियों की रूह कांप उठती है। यह रेलवे ट्रैक अपने रोमांचक और अनोखे अनुभव के लिए दुनिया भर में मशहूर है।

Pamban

पंबन ब्रिज (istock)

भारत का सबसे रोमांचक समुद्री पुल

हम भारत के जिस अनोखे रेलवे ट्रैक की बात कर रहे हैं, वह तमिलनाडु में स्थित पंबन रेलवे ब्रिज है। आपको बता दें कि यह रेलवे ब्रिज समुद्र के बीचों-बीच बना हुआ है। रामेश्वरम धाम जाने वाले यात्रियों को इस पुल से होकर गुजरना पड़ता है। ट्रेन जैसे ही इस पुल पर चढ़ती है। इसके चारों तरफ सिर्फ और सिर्फ पानी ही पानी नजर आता है। दरअसल, एक विशाल समुद्र से होकर यह पुल गुजरता है। जिस पर समुद्र की लहरें आकर टकराती हैं। इस पुल से होकर गुजरने वाली ट्रेन पर बैठे यात्रियों को सिर्फ दूर-दूर तक नीला पानी, तेज हवा और लहरों की आवाज सुनाई देती है। यह सफर किसी रोमांचक फिल्म के दृश्य जैसा नजर आता है।

End of Feed