भारत में अंडा भुर्जी, तो पाकिस्तान में क्या कहते हैं? जवाब जानकर उड़ जाएंगे तोते

Indian Pakistani Food: भारत और पाकिस्तान में आमलेट या अंडे की भुरजी लगभग एक जैसा ही बनाया और खाया जाता है। फर्क सिर्फ इतना है कि पाकिस्तान में इसे अलग नाम से जानते हैं। खासकर अंडा भुरजी को। यह दोनों देशों में ज्यादा मसालेदार और देसी स्टाइल में तैयार किया जाता है।

Anda Bhurji vs Khagina: भारत और पाकिस्तान की खानपान संस्कृति काफी हद तक एक जैसी है। यही वजह है कि कई खाने दोनों देशों में लगभग एक ही नाम और तरीके से जाने जाते हैं। ऐसा ही एक उदाहरण है अंडे की भुरजी है, जिसे हम रोजमर्रा की जिंदगी में नाश्ते या फिर खाने के रूप में खाते हैं। भारत में इसे अंडा भुरजी या अंडे की भुरजी कहा जाता है। यह अंडे से बनने वाला एक आसान और जल्दी तैयार होने वाला व्यंजन है। आम तौर पर इसमें अंडा, नमक, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और मसाले मिलाए जाते हैं।

anda bhurji vs khagina

एक ही डिश के दो नाम! (Photo: iStock)

पाकिस्तान में कहते हैं खगीना

हर घर और हर इलाके में इसे बनाने का तरीका थोड़ा अलग हो सकता है। पाकिस्तान में भी इस डिश को खगीना कहा जाता है। होटल, ढाबों और आम बातचीत में पाकिस्तान के लोग इसे मुख्य रूप से खगीना (Khagina या Khageena) या अंडा खगीना (Anda Khagina) कहते हैं। यानी स्वाद के मामले में दोनों देशों में ज्यादा फर्क नहीं है। लेकिन नाम के मामले में यह फर्क साफ तौर पर देखा जा सकता है। पाकिस्तान में भी यह खास तौर पर घरों में बनाया जाने वाला मसालेदार व्यंजन है।

End of Feed