Viral Video Today: छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) प्लेटफॉर्म पर एक लड़की ने इतना गंदा डांस किया कि उसे पुलिस ही पकड़कर ले गई। लड़की की पहचान इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर सीमा कनौजिया (Seema Kanojiya) के रूप में हुई। बताया गया कि हाल में सीमा कनौजिया का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ। वीडियो में वो प्लेटफॉर्म पर डांस करते हुए नजर आई हैं। नेटिजन्स ने उनके डांस वीडियो को गंदा और फूहड़ बताकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने भी तुरंत एक्शन लिया और सीमा को पकड़कर थाने ले आई।
लड़की ने इतना गंदा डांस किया कि पुलिस ही पकड़कर ले गई। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)
प्लेटफॉर्म पर किया गंदा डांस
विवादित वीडियो दो दिसंबर को सीमा कनौजिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इसमें देखेंगे कि सीमा ट्रेन से अचानक प्लेटफॉर्म पर कूदीं और यात्रियों से टकरा गईं। इससे दोनों यात्री खासे असहज हो गए। हालांकि इसके बावजूद सीमा का डांस जारी रहता है। इसमें आगे देखेंगे की अपने डांस से उन्होंने काफी लोगों को असहज कर दिया। देखते ही देखते ही उनका ये वीडियो वायरल हो गया। इसके कई यूजर्स ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में उन्हें पकड़कर पुलिस स्टेशन ले आई।
यहां देखिए वीडियो
यहां उन्होंने बकायदा पुलिसकर्मियों के सामने अपना वीडियो जारी करके माफी मांगी। उन्होंने प्लेटफॉर्म पर वीडियो बनाने को कानूनी अपराध बताया। उन्होंने अन्य लोगों से भी ऐसा वीडियो ना बनाने की अपील की।
बाद में मांगी माफी
मालूम हो कि माफी मांगते हुए सीमा कनौजिया का ये वीडियो भी सोशल मीडिया में छाया हुआ है।
