वायरल न्यूज़

Yoga Video: प्रेमी को गले लगाकर योग करती नजर आईं प्रेमिकाएं, लोग बोले - न जाने क्या-क्या देखने को मिल रहा है

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 17, 2023, 02:53 PM IST

ट्विटर पर योगा का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर ये कैसा योगा है? इस योगा को देख आपका सिर भी चकरा जाएगा।

Image

गले लगाकर प्रेमिकाओं ने किया प्रेमियों संग योगा (फोटो साभार - ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • गले लगाकर कपल्स ने किया योगा
  • ऐसा योगा देख दिमाग चकरा जाएगा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Couple Yoga Viral Video: कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो नजरों के सामने आ जाते हैं, जिसे देखकर इंसान सोच में पड़ जाता है कि आखिर ऐसा क्या हो रहा है? वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा, जिसमें कपल्स योगा का सेशन चल रहा है। वीडियो में कपल्स एक-दूसरे के साथ अतरंगी तरीके से योगा करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर यूजर्स की भी काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में कपल योगा सेशल के दौरान प्रेमिकाएं अपने प्रेमियों के साथ गले लगकर योगा करती नजर आ रही हैं। योगा का ऐसा वीडियो आपने पहली बार देखा होगा। इस वीडियो को देखने के बाद आपके मुंह से भी यही निकलेगा कि काश आप भी अपनी प्रेमिका या वाइफ के साथ ये योगा कर पाएं। हालांकि, यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रियाओं से सबका ध्यान खींच रहे हैं।

गले लगाकर प्रेमिकाओं ने किया प्रेमियों संग योगा

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि सिंगल लोगों के लिए ये योगा नहीं है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि काश हमारी भी कोई गर्लफ्रेंड होती। इस वीडियो पर अब तक 5.89 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं और काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@dhakadgirl8' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article