वायरल न्यूज़

कभी साइकिल का मर्डर देखा है? आज देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 17, 2023, 11:51 AM IST

Funny Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि शख्स ने साइकिल पर इतना वजन लाद दिया कि उसकी जान ही निकल गई।

Image

शख्स ने साइकिल पर लाद दिया इतना वजन कि उसकी जान ही चली गई। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • कभी देखा है साइकिल का मर्डर
  • आज देखकर हंसी ना रुकेगी
  • आते ही वायरल हुआ वीडियो

Funny Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि हम भावुक हो जाते हैं। मगर कई बार हंसी तक रोकना मुश्किल होता है। अभी एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सामने आया है जो हंसा-हंसाकर पेट दर्द कर देगा। वीडियो एक शख्स से जुड़ा है, जिसने साइकिल पर इतना वजन लाद दिया कि बेचारी की जान चली गई। उसका पिछला पहिया मुढ़कर जमीन से मिल गया। फ्रेम फिर जो दिखा शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा। मजेदार वीडियो अभी तक करोड़ों बार देखा जा चुका है। वीडियो अभी तक दस लाख से ज्यादा लाइक भी बटोर चुका है।

साइकिल का 'मर्डर'

सामने आए वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि एक शख्स ईंट ढोने के लिए साइकिल का इस्तेमाल करता है। इसमें उसने साइकिल पर कल्पना से भी अधिक ईंट रख दीं। अब शख्स ईंट लादर साइकिल कुछ कदम आगे ही लेकर पहुंचा था कि इसका पिछला पहिया बुरी तरह मुढ़ गया। फ्रेम में ये नजारा देखकर हंसी ना रुकेगी। इसमें देखेंगे कि पहिया मुढ़कर जमीन से जा मिला है। देखकर लगेगा कि शख्स ने साइकिल पर इतना वजन लाद दिया कि बेचारी ने प्राण त्याग दिए। हालांकि वीडियो में ये नजारा देखकर शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए मजेदार वीडियो

मालूम हो कि वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब शेयर किया जा रहा है। इसे इंस्टाग्राम पर Nsd Babu Sanki JI नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article